Posts

Rishabh Pant के कार हादसे के पीछे नींद की झपकी नहीं, ये रही बड़ी वजह, जानें

देहरादून.  भारतीय क्र‍िकेट टीम (Indian Cricket Team) के धाकड़ व‍िकेटकीपर और बल्‍लेबाज (Indian wicketkeeper-batsman)  ऋषभ पंत  (Rishabh Pant) की कार का एक्‍सीडेंट गत शुक्रवार की सुबह हो गया था. इस हादसे के बाद अब ताजा दावा क‍िया गया है क‍ि एक्‍सीडेंट की वजह उनका नींद की झपकी लेना नहीं था. दावा क‍िया जा रहा है क‍ि उनकी कार एक्‍सीडेंट की बड़ी वजह हाईवे पर बना  गड्डा  (Pothole) रहा था. गड्डे से बचने के चक्‍कर में उनकी गाड़ी ड‍िवाइडर से टकरा गई थी. ऐसा दावा सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI ) ने कथित तौर पर रविवार तड़के दुर्घटना स्थल के पास के गड्ढों को भर भी दिया. इस हादसे में क‍िक्रेटर ऋषभ पंत बाल-बाल बचे हैं.  Source: Link इंड‍ियन एक्‍सप्रेस में प्रकाश‍ित र‍िपोर्ट के मुताब‍िक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA)के अधिकारियों ने शन‍िवार को बल्‍लेबाज ऋषभ पंत से मुलाकात की थी. डीडीसीए के अध‍िकार‍ियों ने भी गड्डों का ज‍िक्र क‍िया था. इसके बाद कल रव‍िवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh ...
Recent posts