इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA)के अधिकारियों ने शनिवार को बल्लेबाज ऋषभ पंत से मुलाकात की थी. डीडीसीए के अधिकारियों ने भी गड्डों का जिक्र किया था. इसके बाद कल रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने भी घायल ऋषभ पंत से मुलाकात की थी. दावा किया गया कि पंत ने सीएम धामी को गड्ढों के बारे में जानकारी दी थी.
Rishabh Pant Car Accident: ‘शीशा तोड़ के निकाला तो बोले मैं ऋषभ पंत हूं…’ चश्मदीद की जुबानी, कार एक्सीडेंट की कहानी
इस घटना के बाद, पुलिस के आला अफसरों ने भी दावा किया था कि वाहन चलाते वक्त उनको झपकी आ गई थी और क्रिकेटर ऋषभ पंत का वाहन पर नियंत्रण खो गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.
इस मामले पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने कहा था कि हादसे की प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वाहन चलाते वक्त ऋषभ पंत को नींद की झपकी आ गई थी और उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई थी. इस पूरी घटना का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. इसके साथ ही अन्य कोणों से भी मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है.
इस बीच, सीएम धामी ने कहा कि पंत की हालत अब काफी बेहतर है और उनके परिवार के सदस्य इलाज से संतुष्ट हैं.
हादसे के बाद उनको रुड़की के एक निजी अस्पताल सक्षम (Saksham Hospital) में भर्ती कराने के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल (Max Hospital in Dehradun) में रैफर कर दिया गया था. पंत के माथे पर दो कट लगे हैं और दाहिने घुटने में लिगामेंट (ligament) फट गया है. डॉक्टरों ने कहा कि उनके दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर घसीटने की वजह से भी चोटें आई हैं. शनिवार सुबह अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी मैक्स अस्पताल में ऋषभ से मुलाकात की थी और उनकी मां से भी मिले थे.
डीडीसीए की एक टीम ने भी अस्पताल का दौरा किया. अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों से बात की है और अगर जरूरत पड़ी तो वे पंत को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या किसी विदेश में स्थानांतरित करने पर विचार करेंगे.
Comments
Post a Comment